पृथ्वी शॉ ने शतक के साथ किया टेस्ट करियर का आगाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है।  मैच के  के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...
12:50 PM: पृथ्वी शॉ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के लिए 99 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए। वह भारत के लिए सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत का स्कोर 142-1 है। डेब्यूटांट पृथ्वी शॉ अपने शतक के करीब हैं और चेेतेश्वर पुजारा अर्धशतक बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 
11:37 PM: राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में भारत ने 1 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए हैं। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ 75 और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा है जो शैनन गैब्रिएल की गेंद पर बिना खाता खोले पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौटे।
11:28 AM: भारत का स्कोर 125/1 है। चेतेश्वर पुजारा ने अपना 19वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। वह 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पृथ्वी शॉ 70 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैंपॉल की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने मारा एक और चौका। अपनी पारी के 7वें चौके के साथ पृथ्वी शॉ पहुंचे 42 रनों पर। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर हुआ 67-1
10:41 AM: पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पॉल की गेंद पर मारा शानदार चौका। टीम इंडिया का स्कोर 13.2 ओवरों में पहुंचा 62-1, शॉ 41 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
10:30 AM: टीम इंडिया के 50 रन पूरे हुए। 11 ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 54 -1, पृथ्वी शॉ 34 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पुजारा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10: 20 AM: 9 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 37-1, पृथ्वी शॉ 26 (28) रन बनाकर खेल रहे हैं।  
10:14 AM: सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/1, पृथ्वी शॉ 24 और पुजारा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
9:54 AM: डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। चार ओवर तक भारत का स्कोर 24/1, शॉ ने 16 गेंद पर ठोके 22 रन। पुजारा पांच गेंद पर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
9:38 AM: मैदान पर पृथ्वी शॉ का साथ देने के लिए चेतेश्वर पुजारा आए हैं। भारत के लिए ये निराशाजनक शुरुआत है।
9:36 AM: पहले ही ओवर में शैनन गैब्रियाल की गेंद पर केएल राहुल एलबीडब्ल्यू आउट, अंपायर के फैसले के बाद राहुल ने लिया रिव्यू। भारत का रिव्यू बेकार गया और राहुल 4 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। भारत का स्कोर एक ओवर के बाद 3/1
9:30 AM: भारत के लिए पृथ्वी शॉ और केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे। वेस्टइंडीज की ओर से शैनन गैब्रियाल पहला ओवर फेंक रहे हैं। 
9:20 AM: दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए उतरीं।
9:00 AM: भारत ने टॉस जीता और कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच में भारत के लिए पृथ्वी शॉ डेब्यू कर रहे हैं।
के.एल. राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव।
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस हारने के बाद कहा कि वो भी इस पिच पर पहले बल्लेबाजी का फैसला ही लेते। उन्होंने कहा कि हमें अग्रेसिव होकर खेलना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

人类学家访谈:中国农民这样应对污染

绿色和平:八成中国城市PM2.5浓度仍超标